राजसमंद | छह दिवसीय महिंद्रा प्राइड क्लासरूम कार्यशाला के पांचवें दिन बीसीए की छात्राओं के व्यक्तिगत एवं मानसिक विकास पर केंद्रित विशेष सत्र का आयोजन हुआ। बीएनपीजी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित इस सत्र में नंदी फाउंडेशन की मुख्य प्रशिक्षक शालिनी दुबे ने छात्राओं को क्रिटिकल थिंकिंग और सेल्फ डिसिप्लिन का जीवन व करियर में महत्व समझाया। इन विषयों को केवल सैद्धांतिक रूप से न बताकर विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों और रोल-प्ले के माध्यम से रोचक तरीके से सिखाया गया। गतिविधियों के जरिए छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में सही निर्णय लेने, समय प्रबंधन और अपने लक्ष्यों के प्रति अनुशासित रहने के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। बीसीए की छात्राओं ने सभी गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।