बाड़मेर | सफेद आकड़ा से बाबा रामदेव धाम रामदेवरा के लिए 31वां पैदल संघ सोमवार को रवाना हुआ। संघ का नेतृत्व रामसिंह भंवरिया ने किया। भूरसिंह लंगेरा ने हरी झंडी दिखाकर संघ को रवाना किया। संघ में करीब 300 श्रद्धालु शामिल हुए। रामसिंह भंवरिया ने बताया कि यह संघ पिछले 30 वर्षों से लगातार क्षेत्र की खुशहाली की कामना लेकर रामदेवरा पैदल जा रहा है। श्रद्धालु रविवार को रामदेव जन्म स्थली पहुंचकर सुख-शांति की कामना करेंगे। भूरसिंह लंगेरा ने कहा कि रामदेवरा तक पैदल जाना ही यात्रा का उद्देश्य नहीं है। बाबा रामदेव के विचारों को जीवन में उतारना संकल्प होना चाहिए। उन्होंने यात्रियों से आपसी भाईचारा मजबूत करने की अपील की। संघ में हरीसिंह, जितेंद्र, लखसिंह, मूलसिंह, उगराराम, लालाराम, बांकाराम, जितेंद्रसिंह, प्रकाश लोहार, साजनसिंह, लीलाराम, भंवराराम, सवाईसिंह, कैलाशसिंह, प्रकाश मेघवाल, चंदनसिंह, सवाईसिंह, मदन, प्रकाश, झुंझारसिंह आदि शामिल रहे।