पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 14 सितंबर को दो दिवसीय प्रवास पर अपने गृह नगर उदयपुर आएंगे। एयरपोर्ट पर प्रशासन उनकी अगवानी कर गार्ड ऑफ ऑनर देगा। भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कटारिया सुबह दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे। दोपहर 11:55 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। शाम 7:30 बजे वे सेक्टर-4 स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में गणपति महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 15 सितंबर को उनका कार्यक्रम पूरी तरह आरक्षित रहेगा। 16 सितंबर सुबह 9:30 बजे वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।