जिले के कटावर गांव स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में जन सहयोग से आयोजित की जा रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का मंगलवार को समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन कथ वाचक पंडित रामेश्वर दाधीच ने कई प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को निस्वार्थ भक्ति करने का संदेश दिया। अंत में यज्ञ में आहुतियां देकर पूर्णाहुति की गई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण उमड़े।