किड्जी के विद्यार्थियों ने मंगलवार को पुलिस स्टेशन प्रतापगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण किया। बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली बताई गई। जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। सुरक्षा, कानून व्यवस्था में पुलिस की भूमिका समझाई गई। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने एसएचओ शंभू सिंह झाला से मुलाकात की। एएसआई लोकेंद्र सिंह मिले। एचसी मुकेश मिले। एमएफसी शारदा से भी संवाद हुआ। पुलिस अधिकारियों ने नियमों का पालन करने की बात कही। सड़क सुरक्षा पर जानकारी दी। व्यक्तिगत सुरक्षा के तरीके बताए। नागरिकों की सहायता से जुड़े विषय समझाए। बच्चों ने पुलिस स्टेशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। पुलिसकर्मियों के रोज के काम के बारे में जाना। विद्यार्थियों को पुलिस की जिम्मेदारियों, समाज में उनकी भूमिका समझने का मौका मिला। किड्जी परिवार ने पुलिस स्टेशन के अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार जताया।