निकटवर्ती बिसलपुर से अर्बुदा माता व चामुण्डा माता के दर्शनार्थ पैदल संघ 8 अक्टूबर को रवाना होगा। 8 अक्टूबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने ग्रामीण व पैदल संघ वाले श्रद्धालु एकत्रित होंगे। वहां से पैदल संघ रवाना किया जाएगा। 11 अक्टूबर को चामुण्डा माता मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। पैदल संघ 12 अक्टूबर को वापस बिसलपुर पहुंचेगा।