बीते एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे अधिकतम तापमान में सोमवार को 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़ा। जिले में सोमवार को सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा व धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 39.5 व न्यूनतम 24.3 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 व न्यूनतम 22.6 डिग्री रहा था। जयपुर मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक दर्ज होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि जिले में शनिवार व रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा था। इस बार अक्टूबर के पहले सप्ताह में तापमान ज्यादा होने के कारण गर्मी का असर तेज है।