बाड़मेर | राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देश पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुडों की ढाणी में 1 से 6 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक और एसडीएमसी सदस्य शामिल हुए। 1 सितंबर को विद्यालय में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम हुआ। वरिष्ठ अध्यापक डॉ. हरि सिंह कड़वासरा ने विद्यार्थियों और स्टाफ को शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को नियमित आदत बनाने पर जोर दिया। 2 सितंबर को हरित विद्यालय और जल संरक्षण पर जागरूकता गतिविधियां हुईं। विद्यार्थियों को पानी के सदुपयोग, जल संरक्षण और विद्यालय व आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। पानी की बर्बादी रोकने का संदेश दिया गया। 3 व 4 सितंबर को स्वच्छता जागरूकता दिवस के तहत बैठकें आयोजित की गईं।