तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जहां नगर मोरड़ा से शुक्रवार को श्री कनुआ सेवा समिति के तत्वावधान में कनुआ बाबा मंदिर से चतुर्थ पदयात्रा श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में रवाना हुई। रवाना होने से पहले मंदिर परिसर में आचार्य जयप्रकाश शर्मा के सान्निध्य में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान हुए। मुख्य अतिथि प्रहलाद सिंह चौहान, सुभाष शर्मा, मेघ सिंह चौहान, बाबूलाल मीणा, बली मीना, हंसा गुर्जर सहित अन्य भामाशाहों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना कियाडीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। समापन पर 22 सितंबर को डोड़गांव में विशाल भंडारा होगा। सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी बांटी जाएगी।