सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। एसआरके कॉलेज में साइबर सुरक्षा समिति और साइबर पुलिस थाना राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रथम सत्र में सूचना सहायक दलबीर सिंह मीणा ने डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग और वित्तीय स्कैम से बचने के उपाय बताए। द्वितीय सत्र में प्रोग्रामर खैरूल वसीम ने डाटा प्राइवेसी और साइबर वॉलंटियर के रूप में पुलिस के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनदीप सिंह ने किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन बड़ोला, समिति प्रभारी डॉ. गोपाल लाल कुमावत, संकाय सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में जागरूकता पत्रक बांटे गए।