भास्कर न्यूज | राजसमंद तेरापंथ भवन परिसर में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ) राजसमंद शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सेंट्रल जोन प्रेसिडेंट रेखा सोनी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिम्मत सहलोत सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष दिव्यांश चह्वाण ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को कार्यभार सौंपा। समारोह की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। इसके बाद प्रीति बडोला ने फोरम की गीतिका प्रस्तुत की। रेखा सोनी ने कहा कि फोरम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रोफेशनल्स को एक मंच पर जोड़ना है। उन्होंने नई टीम से संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नेशनल को-कन्वीनर एलुमनी मीट डॉ. सुमन बडोला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प जैन के नेतृत्व में चल रहे ‘मिशन-15,000’ की जानकारी दी। उन्होंने राजसमंद क्षेत्र से अधिक से अधिक योग्य प्रोफेशनल्स को फोरम से जोड़ने की अपील की। समारोह में भिक्षु बोधी स्थल अध्यक्ष हर्षलाल नवलखा, टीपीएफ कांकरोली अध्यक्ष रितेश टुकलिया, उपासक पवन सेठिया, अभिनंदन गादियां और तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष आशीष दक मौजूद रहे। संचालन डॉली बडोला ने किया। आभार मंत्री ममता चपलोत ने जताया।