हिंदी काव्य मंच के हास्य-व्यंग्य कवि मनोहर मन्नू के आकस्मिक निधन पर गांव तोफाखेड़ा में श्रद्धांजलि सभा हुई। प्रतापगढ़ और मंदसौर जिले के कवि-साहित्यकारों ने उनकी स्मृतियों को याद कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन विजय विद्रोही ने किया। सेवानिवृत्त प्राचार्य जगदीश लाल शर्मा, सुरेंद्र सुमन, चंद्रशेखर मेहता आजाद, प्राचार्य चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, कुंवर प्रताप, धनपाल धमाका सहित मंदसौर के पुलकित नागर और चेतन शास्त्री मौजूद रहे। राजस्थान-मध्यप्रदेश के कवि और साहित्यकार भी शामिल हुए। अखिल भारतीय साहित्य परिषद और दशपुर काव्य मंच सहित संस्थाओं के सदस्यों ने सहयोग राशि एकत्र कर मनोहर मन्नू की दोनों बेटियों को शिक्षा सहयोग के रूप में दी। आगे भी सहयोग का भरोसा दिलाया और परिजनों को सांत्वना दी।