उदयपुर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों की ओर से शहर की सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। फतेहसागर रोड पर मस्तान बाबा से संजय गार्डन तक जगह-जगह सड़क टूटने और गड्ढों से लोगों को परेशानी हो रही है। न्यू नवरत्न कॉम्प्लेक्स की 60 फीट रोड पर अंधेरे के साथ नाली निर्माण नहीं होने की समस्या भी सामने आई है। तितर्दी के शाइन विहार में अधूरा नाली निर्माण परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं हिरण मगरी सेक्टर 4 में FCI गोदाम रोड की ढलान के कारण हादसों का खतरा है। दूसरी ओर, अरिहंत कॉलोनी और सेक्टर 9 में बंद रोड लाइटों का समाधान हुआ। कार्रवाई में XEN रितेश पाटीदार 'स्टार ऑफिसर' बने। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
जगह-जगह से टूट-फूट रही सड़क
उदयपुर शहर के फतेहसागर रोड के रहने वाले रेहान रजा ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सड़क संबंधित समस्या पोस्ट की है। रेहान ने पोस्ट में लिखा कि मस्तान बाबा से संजय गार्डन तक पूरी सड़क पर गड्ढे हो रहे है। सड़क कई सारी जगहों से टूटी हुई है।
रोड पर अंधेरा रहने के कारण आवागमन हो रहा प्रभावित
महावीर कॉलोनी पार्क के न्यू नवरत्न कॉम्प्लेक्स में श्रीनाथ हॉस्पिटल के पास अंधेरे की समस्या हो रही है। क्षेत्रवासी प्रदीप शर्मा ने पोस्ट कर बताया कि 60 फीट रोड पर कई लोग रहते हैं, लेकिन इस इलाके में रोड लाइट की समस्या है। अक्सर इस रोड पर अंधेरा रहने के कारण समस्या आती है। साथ ही बताया कि मुख्य मार्ग होने के बाद भी यहां पर नाली की निर्माण नहीं किया गया है।
अधूरा पड़ा नाली का काम
शहर के तितर्दी इलाके के शाइन विहार निवासी अंशू शर्मा ने नाली की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि इलाके में नाली का काम अधूरा छूटा हुआ है। नाली की साफ-सफाई भी नहीं हो रही है।
FCI गोदाम वाली रोड पर हो रहे हादसे
हिरण मगरी के सेक्टर 4 राणावत पोल्ट्री फार्म चौराहा पर FCI गोदाम वाली रोड पर ढलान के कारण समस्या आ रही है। तेज गति से वाहन चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है। क्षेत्रवासी भरत कुमार ने सड़क पर ब्रेकर या बैरियर बनाने की मांग की है ताकि, वाहनों को हादसों का शिकार न होना पड़े।
स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन
बड़गांव के अरिहंत कॉलोनी निवासी दिलीप चौहान की रोड लाइट की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने पोस्ट किया था कि आरामशीन से ऊपर बांडीनाल रोड पर लगी लाइटें बंद थी। इसके कारण वहां से लोगों को आने-जाने में समस्या हो रही थी। इसपर संबधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है।
एक्सईएन रितेश पाटीदार बने ‘स्टार ऑफिसर’
उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर 9 से सुंदरलाल ने हॉस्टल के पास रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि बीते एक साल से यह रोड लाइट खराब पड़ी है लेकिन कोई इसे ठीक नहीं कर रहा। विभाग में कई बार शिकायत कर चुके हैं। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद एक्सईएन रितेश पाटीदार ने टीम भेजकर इसे ठीक करवा दिया है।
'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.लाइनमैन चुन्नीलाल बने 'पब्लिक के स्टार':एक क्लिक पर ठीक हुईं गायत्री नगर और हिरण मगरी की लाइटें, शहरवासियों को मिल रहा समाधान 2.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में एक पोस्ट से रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का समाधान, एक्सईएन रितेश बने ‘स्टार ऑफिसर’ 3.नगर निगम के XEN रितेश पाटीदार बने 'स्टार ऑफिसर':80 फीट मेन रोड पर ठीक हुई स्ट्रीट लाइट, घाटी की मंग्री में बंद रोड लाइटों की समस्या का हुआ समाधान 4.सुभाष शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार':गायत्री नगर में सीवर लाइन की समस्या से मिली राहत, तो चित्रकूट नगर में टूटे नाले की समस्या का हुआ समाधान 5.भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर, बंद पड़ी रोड लाइटें हुई दुरुस्त 6. उदयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में हुई सफाई, तो अंबामाता में रोशनी लौटी, जीतमल डांगी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर:बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम 8.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने ‘स्टार ऑफिसर’ 9.स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की कार्रवाई:चित्रकूट नगर को मिली अंधेरे से मुक्ति, तो मल्ला तलाई में दूर हुई कचरे की समस्या 10.1 साल पुराने कचरे के ढेर से मिली राहत:उदयपुर नगर निगम ने कराई साफ-सफाई, खराब रोड लाइटें विभाग ने करवाईं दुरुस्त