उदयपुर मे एक युवक के अपहरण के मामले में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और सुखेर थाना पुलिस ने 4 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुखेर थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि बेदला निवासी कमलेश गुरुवार सुबह 8 बजे बेटी को स्कूल छोड़ने गए थे। रास्ते में मंजू डांगी, कंकू डांगी, भगवती लाल, शिवम डांगी और प्रकाश डांगी ने कार से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। फिर अपहरण कर गुडली की तरफ जंगलों में ले गए। सुबह 10 बजे पुलिस को अपहरण की सूचना मिली। इन्हें किया गिरफ्तार सूचना के बाद पुलिस और डीएसटी की टीम मौके पर पहुंची। गुडली और खमनौर के जंगलों में तलाश शुरू की। जहां से देलवाड़ा के गुडली निवासी मंजू डांगी, शिवम डांगी, कंकू डांगी, प्रकाश डांगी, रायता निवासी निर्मला मीणा और सलूंबर निवासी जया मीणा को गिरफ्तार कर लिया। जमीन की जबरन रजिस्ट्री करवाना चाहते थे इनके कब्जे से पीड़ित को दस्तयाब किया। पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी कमलेश की जमीन की जबरन रजिस्ट्री करवाना चाहते थे। इससे पहले भी आरोपी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करते हुए जांच में जुटी है।