आज उदयपुर सहित 11 जिलों में फिर से पेपर लीक के कारण रद्द हुई 2021-एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इस एग्जाम के लिए उदयपुर में दोनों पारियों के लिए कुल 128 केन्द्रों पर 40800 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। पहली पारी सुबह 10 से 12 बजे तक थी। अब दोपहर 3 बजे से दूसरी पारी की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा में प्रवेश को लेकर पूरी तरह से सख्ती बरती गई। टीशर्ट या पेंट में मेटल की चेन या बटन दिखने पर उसे कैंची से काटने के बाद ही प्रवेश दिया गया। वहीं, महिला अभ्यर्थियों से ज्वेलरी बाहर ही खुलवा ली गई। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर 22 डिप्टी कॉर्डिनेटर और 92 आर्ब्जवर की टीम लगाई है। इस बार पुलिसकर्मियों के पास रहा जांच का जिम्मा इस बार जांच का जिम्मा पूरी तरह से पुलिसकर्मियों के पास रहा। हर अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक जांच, थंब इंप्रेशन और फेस रिकॉग्नीशन से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया है। अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश द्वार पूरी तरह से बंद कर दिए गए।