उदयपुर में आज सुबह मौसम सामान्य रहा। धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवा चल रही है। हालांकि मौसम विभाग ने शहर में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। अगस्त खत्म होने को आया लेकिन शहर में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। उदयपुर जिले में 26 अगस्त तक 487.7 मिलीमीटर बारिश हो जानी थी लेकिन अभी तक 339.4 मिमी बारिश ही हुई है जो करीब 30 प्रतिशत कम है। बुधवार को उदयपुर में दिन का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते सुबह-शाम मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। पिछले कुछ दिनों से उदयपुर में बारिश का दौर कमजोर रहा है। अब मौसम विभाग ने 27 और 28 अगस्त को उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में शहरवासियों को आज भी बारिश का इंतजार रहेगा। मौसम एक्सपर्ट डॉ. आर.एस. देवड़ा ने बताया कि राजस्थान के पूर्वी भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जो मानसून टर्फ के सहारे उतर पश्चिमी दिशा की और आगे बढ़ रहा है। मेवाड़ सहित दक्षिणी राजस्थान में वर्षा होने की संभावना पूरा सप्ताह बहुत कम है। साथ ही न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। बादल की आवाजाही रहेगी मौसम शुष्क रहेगा। उदयपुर के जलाशयों में जलस्तर (आंकड़े मीटर में)