कोच्चि में हुई पिकलबॉल नेशनल चैंपियनशिप में चूरू के खिलाड़ी विदित पंवार पुत्र देवेंद्र पंवार ने शानदार प्रदर्शन किया। विदित ने अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। विदित ने यह उपलब्धि द पैडल हाउस एकेडमी चूरू में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए हासिल की है। एकेडमी की कोच शकुंतला पूनिया ने बताया कि चैंपियनशिप में चूरू के 9 खिलाड़ियों ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में गगन वर्मा ने अंडर-12 वर्ग में टॉप-8 में स्थान बनाकर चूरू का गौरव बढ़ाया। विदित की सफलता पर पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष महादेव सिंह महिया, सचिव संजय पूनिया आदि ने खुशी मनाई।