राजसमंद में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंडोल में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 11 के विक्रम वैष्णव ने प्रथम, कक्षा 10 की विद्या साल्वी ने द्वितीय, कक्षा 11 की कृष्णा कुंवर ने तृतीय और कक्षा 10 के अरविंद वागरिया ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) जयपुर शाखा और स्कूल शिक्षा परिषद (RCSE) के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के तहत किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार पालीवाल ने बताया- उपप्रधानाचार्य रूपेश चंद्र पालीवाल के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता हुई। विद्यालय के मानक क्लब के 40 सदस्यों ने भाग लिया। मानक क्लब के मेंटर एवं रसायन विज्ञान व्याख्याता सतीश कुमार हेड़ा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण में भारतीय मानकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता का विषय स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत - भारतीय मानक कैसे एक स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की दिशा में आकार दे रहे हैं रखा गया। प्रतियोगिता में सिमरन कुँवर राठौड़, सुहाना पालीवाल, रवीना, दीपशिखा, डिम्पल और हेमलता को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमावत ने किया। इस दौरान पंकज मेवाड़ा, नितिका, राजेंद्र आचार्य, मुकेश त्रिवेदी, सुनीता मोदी और नीलम शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।