भास्कर न्यूज | भरतपुर भरतपुर मंडी : गेहूं 2620-2700, बाजरा 2150-2250 रुपए प्रति क्विंटल। जयपुर मंडी : सप्लाई घटने से मंगलवार को जयपुर मंडी में गेहूं मिल डिलीवरी 10 रुपए क्विंटल चढ़ गया। पुराना स्टॉक खत्म होने से मोठ मिल डिलीवरी में 500 रुपए क्विंटल की मजबूती रही। हालांकि, चना समेत अन्य दाल-दलहन पड़े रहे। मांग निकलने से चीनी में 50 रुपए क्विंटल की तेजी रही। वायदा सौदों में भाव घटने से ग्वार सीड 50 तथा ग्वारगम 150 रुपए क्विंटल नरम हो गया। खाद्य तेल में मिलाजुला रुख रहा, लेकिन सरसों मिल डिलीवरी पूर्व स्तर पर रही। अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी 2830-2840, गेहूं दड़ा 2750-2760, मक्का लाल 2600-2700, बाजरा 2100-2200, ज्वार पीली 2800-2900, जौ लूज 2500-2600 रुपए प्रति क्विंटल। गुड़-चीनी: चीनी 5100-5700 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 6800-7600, मोठ 7500-8000, चौला 8000-8500, उड़द 8000-8500, चना जयपुर लाइन 6500-6700, मूंग मोगर, 9000-10500, मूंग छिलका 8500-9500, उड़द मोगर 9000-10500, अरहर दाल 9000-10500, चना दाल मीडियम 7500-7550, चना दाल बोल्ड 8450-8500 रुपए प्रति क्विंटल। तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 8450-8455, सरसों कच्ची घाणी तेल 17000, कांडला पोर्ट पाम ऑयल 14850-14900, कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड 14350-14450, कोटा सोया रिफाइंड 14600-14650, मूंगफली तेल बीकानेर 17550-17600 रुपए प्रति क्विंटल। ग्वार व ग्वारगम: ग्वार जयपुर लाइन 6400-6450, ग्वारगम जोधपुर ़12850 रुपए प्रति क्विंटल।