महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हार्ट केयर एंड जनरल हॉस्पिटल में गायनेकोलॉजी व महिला चिकित्सा सेवाएं शुरू की गई है। दिल्ली की प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ममता सहारण सेवाएं प्रदान करेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने 20 सितंबर तक महिलाओं के लिए ओपीडी सेवाएं पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। अस्पताल में महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच, विशेषज्ञ परामर्श तथा गर्भावस्था देखभाल के साथ-साथ 24 घंटे नॉर्मल डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, गंभीर मामलों के लिए सिजेरियन डिलीवरी, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू बैकअप जैसी आपातकालीन सेवाएं भी तैयार रखी गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि विशेषज्ञ परामर्श लेने के लिए इन मोबाइल नंबरों पर 7742411999, 9928342244, 9782306290, 01562-250081 संपर्क किया जा सकता है।