श्रावण मास के समापन पर रामनगर कॉलोनी में सामूहिक प्रसादी व धार्मिक अनुष्ठानों के साथ उद्यापन किया गया। क्षेत्र में अच्छी बारिश, जल समृद्धि और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर भगवान शिव और इंद्रदेव की कॉलोनीवासियों ने पूजा-अर्चना की गई। भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र को सूखे से बचाने और पर्याप्त वर्षा की प्रार्थना की। इस दौरान शंकर कलाल, लोकेश पंड्या, रविंद्र जोशी, दयाराम उपाध्याय, वीणा कुंवर, सीमा कलाल, हर्ष उपाध्याय, हेमा पवार, रतन देवी भराड़ा, केसर बाई पाटीदार आदि श्रद्धालु मौजूद थे।