युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की ओर से माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विकसित भारत चैलेंज, सांस्कृतिक ट्रैक, डिज़ाइन फॉर भारत, हैकाथॉन, यंग एंटरप्रेन्योर्स व युवा संसद जैसे 6 प्रमुख ट्रैक्स के माध्यम से युवाओं को सीधे प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष अपने जिले व देश के विकास के लिए नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। युवाओं का चयन माय भारत पोर्टल mybharat.gov.in पर निशुल्क 5 पारदर्शी चरणों के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत देश को 10 क्षेत्रों में बांटा गया है, जिसमें राजस्थान को गोल्डन वेस्ट रीजन में रखा गया है। इसकी मुख्य थीम मैन्युफैक्चरिंग, एंटरप्रेन्योरशिप व ग्रीन ग्रोथ निर्धारित की गई है। जिला युवा अधिकारी स्नेहलता ने बताया कि 15 से 29 वर्ष के युवाओं को विकसित भारत @2047 के विजन से जोड़ने व उनकी प्रतिभा और विचारों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय लोहिया कॉलेज में इसके पोस्टर का विमोचन भी किया।