अजमेर में भाजपा के कार्यालय के बाहर दीवारों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट लिखने के मामले में गिरफ्तार 12 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत मिल गई है। उनको एक साल के लिए पाबंद कर छोड़ा गया। आरोपियों को नसीराबाद कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान शहर जिला अध्यक्ष राजकुमार जयपाल, विवेक पाराशर, वकील आशीष राजोरिया, डॉ. सुनील लारा, सद्दाम हुसैन, अरविंद मीना, लोकेश देवयानी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसडीएम ऑफिस में मौजूद रहे। ये था मामला यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा कार्यालय के बाहर 'मदन राठौड़ गो बैक पाकिस्तान' सहित आपत्तिजनक कमेंट लिखे थे। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जबरन घुसने, सुरक्षा गार्ड से धक्का-मुक्की करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। रमेश सोनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं और युवा कांग्रेस से जुड़े करीब 15 से 20 कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। उस समय कार्यालय प्रभारी मौजूद नहीं थे। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की और जबरन कार्यालय में प्रवेश किया। इस दौरान कार्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई और दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पर जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय के कर्मचारी के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उसके साथ गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। भाजपा की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में घटना से जुड़े वीडियो फुटेज सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इनको किया था गिरफ्तार (इनपुट सहयोग-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद) …. पढें ये खबर भी…. मदन राठौड़ के बयान पर जूली बोले-यही भाजपा का असली-चेहरा:केंद्र बताए बीजेपी पाकिस्तान के साथ है या खिलाफ; कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले जलाए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ गया है। विरोध में उतरी कांग्रेस मदन राठौड़ के इस्तीफे की मांग कर रही है। कांग्रेस ने शनिवार को जयपुर-सीकर समेत प्रदेशभर में प्रदर्शन किया और मदन राठौड़ का पुतला फूंका। पूरी खबर पढें