अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। सड़क, सीवर, सफाई, कचरा और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं को लोग भास्कर समाधान पर पोस्ट कर रहे हैं। नागरिकों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में कुछ समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है, वहीं शहर के अलग-अलग इलाकों से नई समस्याएं भी सामने आई हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' प्रेम नगर, लाजपत नगर से मनीराम ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी कम समय के लिए आता है। इसके साथ ही पानी का प्रेशर भी काफी कम रहता है, जिससे लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा था। पेयजल की समस्या के कारण क्षेत्रवासियों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद जेईएन राजेश त्यागी ने मामले में कार्रवाई कर इसका समाधान करवाया। समस्या दूर होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। इस समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन राजेश त्यागी आज के 'स्टार ऑफिसर' बने हैं। कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान प्रताप नगर सेक्टर 19 से राकेश साहू ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी कॉलोनी में सड़क नहीं है और सीवर लाइन भी टूटी हुई है। सड़क और सीवर से जुड़ी दोनों समस्याओं के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई की गई और इसका समाधान करवा दिया गया। इससे कॉलोनी के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... सिंधी कॉलोनी में कचरे का ढेर जमा, सफाई की मांग सिंधी कॉलोनी, रामगंज से अली अजहर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कचरे का ढेर जमा पड़ा हुआ है। लंबे समय से कचरा पड़ा रहने के कारण आसपास गंदगी की स्थिति बनी हुई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कचरे का ढेर हटवाकर क्षेत्र में सफाई करवाने की मांग की है। सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी, लोगों को परेशानी तिवारी जी का बाग, आदर्श नगर से आदिल इकबाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसके साथ ही आसपास गंदगी की स्थिति भी बनी हुई है। उन्होंने सीवर की समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है। कचरा गाड़ी नहीं आने से लोग खुले में डाल रहे कचरा खातीपुरा रोड, पंचवटी कॉलोनी से विजय चौहान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है। कचरा वाहन नहीं आने के कारण लोग मजबूरी में खुले में कचरा फेंक रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है। उन्होंने नियमित रूप से कचरा गाड़ी भेजने और क्षेत्र से कचरा उठाने की व्यवस्था करवाने की मांग की है। खोले के हनुमानजी जाने वाले रास्ते पर सड़क खराब, राहगीर परेशान गणेश कॉलोनी, शंकर नगर से राजेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि खोले के हनुमानजी वाले रास्ते में सड़क की हालत खराब है। सड़क खराब होने के कारण इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क की मरम्मत करवाकर रास्ते को सुचारू करवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 2. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 3.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 4.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 5.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 6.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 7.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी 8.स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर को कराया ठीक:आमेर रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या का विभाग ने किया समाधान, एईएन बालुराम गुर्जर बने 'स्टार ऑफिसर' 9.आगरा रोड से टोंक फाटक तक गंदगी का ढेर:निवारू रोड पर 1 महीने से बह रहा सीवर का पानी, सोडाला में बेसहारा पशुओं की आफत 10.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली, सफाई, सड़क पर जलभराव, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सामने आई