अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर में सड़क, सीवर, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं नागरिक भास्कर समाधान पर पोस्ट कर रहे हैं। इन समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचने के बाद कई मामलों में कार्रवाई भी की जा रही है और लोगों को राहत मिल रही है। इसी क्रम में अजमेर के अलग-अलग इलाकों से चार नई समस्याएं सामने आई हैं, वहीं दो समस्याओं का समाधान भी करवाया गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' पद्मिनी रिसोर्ट से तिलकराज राजपूत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी कॉलोनी में पानी की लाइन का कनेक्शन नहीं आया है। इसके कारण कॉलोनी के लोगों को पेयजल की सुविधा को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने भास्कर समाधान के माध्यम से पानी की लाइन का कनेक्शन करवाने की मांग की थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन बीना बिड़ला ने मामले में कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करवाया। पानी की लाइन का कनेक्शन मिलने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। इस समस्या के समाधान के लिए जेईएन बीना मीणा आज की 'स्टार ऑफिसर' बनी हैं। चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान गांधी नगर से रितेश ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी। लाइट बंद होने के कारण रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया। स्ट्रीट लाइट चालू होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... रामगंज थाने के सामने लंबे समय से टूटी सीवर लाइन, सड़क पर परेशानी साईं बाबा मार्ग, अजय नगर से धीर सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पुलिस थाना रामगंज के सामने सीवर लाइन काफी समय से टूटी हुई है। सीवर लाइन टूटे होने के कारण यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद समाधान नहीं होने से क्षेत्रवासियों में परेशानी है। उन्होंने टूटी हुई सीवर लाइन को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। पुष्कर के घाटों पर फैली गंदगी, सफाई की जरूरत डिग्गी बाजार से निधि ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पुष्कर के सभी घाटों पर गंदगी हो रही है। घाटों पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से वहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुष्कर के घाटों की नियमित सफाई करवाने और गंदगी हटाने की मांग की है, ताकि यहां आने वाले लोगों को परेशानी न हो। खाली जगह में जमा कचरे का ढेर, सफाई नहीं होने से लोग परेशान बिहारीगंज रोड से विक्रम सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में खाली जगह पर कचरे का ढेर जमा हो गया है। लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने खाली जगह पर जमा कचरा हटवाकर सफाई करवाने की मांग की है। सीवर के काम के बाद धंस गई सड़क, हादसे का बना खतरा इंदिरा कॉलोनी से रोहित ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सीवर का काम होने के बाद सड़क अंदर की ओर धंस गई है। सड़क धंसने से यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क की स्थिति को ठीक करवाने और धंसे हुए हिस्से की मरम्मत करवाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 2. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 3.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 4.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 5.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 6.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 7. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 8.नरेंद्र तुनवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सफाई और खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों की समस्याएं पहुंचीं प्रशासन तक 9.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:क्रिश्चियनगंज पुलिया की टूटी रोड और क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की समस्या का हुआ निपटारा, जेईएन प्रतिभा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 10. कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’