अजमेर जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 6 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। ऐसे में अब 92 कैंडिडेट्स चुनाव मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस से 33, भाजपा से 33, आरएलपी के 17, बसपा के 4 और 5 निर्दलीय उम्मीदवार है। ऐसे में 14 वार्ड में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है, लेकिन कुछ वार्ड में अन्य पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी गणित बिगाडे़ंगे। भाजपा में पूर्व में जिला प्रमुख रही सुशील कंवर पलाड़ा को वार्ड संख्या दो व उप जिला प्रमुख रहे हंगामीलाल चौधरी को वार्ड 12 से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा के भाई कैलाश लाम्बा की पत्नी सुनीता चौधरी और पूर्व मंत्री सावरलाल जाट के भाई जगदीश लाम्बा भी चुनाव मैदान में है। कांग्रेस में नसीराबाद के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर की पत्नी पूर्व प्रधान कमलेश गुर्जर, अराई से प्रधान रही सीता देवी, मसूदा से विधायक का निर्दलीय चुनाव लड़ चुके वाजिद खान चीता की पत्नी रजिया, जिला परिषद सदस्य रहे जगदीश गोरा की बहन कंचन चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अजमेर जिला परिषद सदस्य का वार्ड 12 से चुनाव लड़ रहे हंसराज घासी को सरवाड़ थाना पुलिस ने गुरुवार शाम को पकड़ लिया। वहीं पूर्व मंत्री रघु शर्मा थाने के बाहर विरोध जताने पहुंचे। इसके अलावा ग्रामीण थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार- 5 अक्टूबर को सराना थाना क्षेत्र में मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। कांग्रेस उम्मीदवार पकड़ने के मामले में रघु शर्मा पहुंचे थाने हंसराज घासी को पकड़ने के मामले में सरवाड़ थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा और केकड़ी नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल भी धरने पर मौजूद हैं। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने सरकार पर निशाना साधा। सोशन साइट पर डोटासरा ने लिखा- नगर निकाय चुनाव में बेईमानी और सरकारी तंत्र से जनादेश लूटने एवं लोकतंत्र को कुचलने वाली भाजपा ने अब पंचायती राज चुनाव में भी वही हथकंडे अपनाना शुरू कर दिए हैं। भाजपा सत्ता के दुरुपयोग से कांग्रेस प्रत्याशियों को डराने और झूठे मुकदमों में उठाने की सियासत पर उतर आई है। हार की आहट से बौखलाई भाजपा सरकारी मशीनरी को विपक्ष के खिलाफ हथियार बनाने में लग गई है। अजमेर जिला परिषद के वार्ड 12 से कांग्रेस के प्रत्याशी हंसराज गुर्जर को केकड़ी पुलिस द्वारा सादा वर्दी में आकर अकारण हिरासत में लेना भाजपा की तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है। भाजपा को समझ लेना चाहिए कि निकाय चुनाव में बेईमानी जो खेल खेला गया, उसे पंचायती राज चुनाव में दोहराने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। भाजपा, सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र की मर्यादाएं लांघना बंद करे। सरकार तत्काल हंसराज गुर्जर को रिहा करें। यहां देखें प्रत्याशियों की लिस्ट ….. पढे़ं ये खबर भी…. अजमेर जिला परिषद सदस्य में भाजपा-कांग्रेस में 10 करोड़पति:पूर्व जिला प्रमुख पलाड़ा सबसे अमीर; कांग्रेस प्रत्याशी ने साढे़ 4 हजार रुपए बताई संपत्ति अजमेर में जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों में 10 करोड़पति हैं। इसमें भाजपा से 7 और कांग्रेस से 3 सदस्य हैं। वहीं जिला परिषद के 33 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस की ओर से उतारे गए सभी 66 उम्मीदवारों में से किसी के भी खिलाफ कोई केस नहीं है। पूरी खबर पढें