अलवर में एक विवाहिता ने फाइनेंस कंपनी में मैनेजर पति और सास पर मारपीट, गाली-गलौज और अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। पीड़िता ने शहर के एक थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। शिकायत के अनुसार, महिला 11 अक्टूबर को अपने पीहर से ससुराल लौटी थी। आरोप है कि अगले दिन उसके पति और सास ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकाया। पति ने दोस्त को भेजा पत्नी का अश्लील वीडियो यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने पहले खुद (पति-पत्नी) का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया था। उस वीडियो को पति ने खुद के एक दोस्त को भेज दिया था। अब उस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। मामी से रिलेशन होने पर कर रहा प्रताड़ित पीड़ित ने कहा कि उसका पति खुद की मामी के साथ रिलेशन में है, इसलिए मुझे प्रतिड़ित किया जाता है। जब पीड़िता को मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पति को दिए 17 लाख रुपए वापस मांगे तो पति ने लौटाने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।