अलवर में अक्टूबर के साथ मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के 6 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दिनों में दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि रात का पारा भी नीचे जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद 7 अक्टूबर को अधिकतम 37°, 8 अक्टूबर को 35° और 9 अक्टूबर को 35° रहेगा। 10 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 11 अक्टूबर को अधिकतम 35° और न्यूनतम 23° रह सकता है। यानी छह दिनों में दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट, जबकि रात में भी ठंड बढ़ने के संकेत हैं। किसानों के लिए भी बदलता मौसम अहम बदलते मौसम और तापमान में धीरे-धीरे कमी से अब खेतों में रबी की फसलों की तैयारियां शुरू होने का समय आ रहा है। अलवर क्षेत्र में सरसों समेत रबी फसलों की बुवाई का दौर अक्टूबर से शुरू होता है। ऐसे में दिन की गर्मी कम होने और रात के तापमान में गिरावट का असर खेती की तैयारियों पर भी रहेगा।