फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों पर पत्थर फेंके और पुलिसकर्मियों को दौड़ाया। कुछ जगहों पर एपल स्टोर्स से आईफोन भी लूटे गए। वहीं, लिमोज शहर में प्रदर्शनकारियों ने 143 साल पुराने टाउन हॉल में आग लगा दी। प्रदर्शन में कुछ लोग जोकर और कैप्टन अमेरिका जैसे किरदारों की पोशाक पहनकर भी पहुंचे। यह आंदोलन करीब एक महीने पहले छात्रों के विरोध प्रदर्शन से शुरू हुआ था। धीरे-धीरे इसमें महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध भी जुड़ गया। फ्रांस में जारी विरोध प्रदर्शन की 15 तस्वीरें... प्रदर्शन के दौरान आगजनी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प कैप्टन अमेरिका, जोकर बनकर प्रदर्शन में पहुंचे लोग विरोध के दौरान दुकानों में लूट -------------------------- फ्रांस में प्रदर्शन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… फ्रांस में महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर:राष्ट्रपति भवन से 400 मीटर दूर हिंसक प्रदर्शन फ्रांस में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के विरोध में शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी पेरिस में राष्ट्रपति भवन एलिजे पैलेस से महज 400 मीटर दूर प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया और गाड़ियों में आग लगा दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…