बहरोड़ से भाजपा विधायक डॉ. जसवंत यादव की हालत गंभीर है। उनका जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं। करीब एक सप्ताह पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. जसवंत यादव अलवर जिले के प्रमुख राजनीतिक नेताओं में शामिल हैं। वे एक बार सांसद और चौथी बार विधायक हैं।