राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग पहले के कार्यक्रम से एक दिन पहले की गई है। इस बदलाव के साथ ही बालोतरा में भी चुनाव की तारीखों में बदलाव हो गया है। बालोतरा की 6 पंचायत समितियों में तीसरे तरण में वोटिंग होनी है। इनमें कल्यापुर, सिणधरी, गिड़ा, समदड़ी, धोरीमन्ना और गुड़ामालानी शामिल हैं। इन सभी पंचायत समितियों मे जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान अब 3 नवंबर को होगा। वहीं वार्डपंच और सरपंच पदों के लिए यहां 5 नवंबर को वोटिंग होगी। पहले यह मतदान 6 नवंबर को धनतेरस के दिन होना था। चौथे चरण में बदलाव नहीं बालोतरा की 5 पंचायत समितियों में चौथे चरण में चुनाव होंगे। इनमें बालोतरा, पादरू, पाटोदी, पायला कला और सिवाना शामिल हैं। इनके चुनाव शेड्युल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। । राजस्थान में कुल कितने मतदाता डालेंगे वोट सरपंच चुनाव में वोटिंग के दिन ही आएगा रिजल्ट सरपंच चुनाव में वोटिंग के दिन ही देर रात तक नतीजे घोषित होंगे। 3 अक्टूबर को पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव करवाएगा, केवल जयपुर जिले में ही चार चरण में चुनाव हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले चरण के तहत 23 अक्टूबर, दूसरे चरण में 29 अक्टूबर, तीसरे चरण में 4 नवंबर, चौथे चरण में 14 नवंबर को वोटिंग होगी। 20 नवंबर को परिणाम आएंगे।