बांसवाड़ा में GSS पर मेंटेनेंस का काम कर रहे बिजली कर्मचारी को करंट लग गया। वह झुलस गया और पोल से गिर पड़ा। साथियों ने उसे 108 एंबुलेंस से MG हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज जारी है। घटना आंबापुरा थाना इलाके के नवाटापरा देवगढ़ जीएसएस पर मंगलवार को हुई। जानकारी के मुताबिक- इलाके के नाथूपिरा खुर्द गांव का कर्मचारी लक्ष्मण मईडा नवाटापरा देवगढ़ जीएसएस पर मेंटेनेंस का काम कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। हादसे में वह झुलसकर ऊंचाई से गिरा। ​घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल लक्ष्मण को पास के बदरेल अस्पताल ले जाया गया। ​वहां शुरुआती इलाज के बाद गंभीर हालत में उसे तुरंत बांसवाड़ा के महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल रेफर कर दिया। एमजी अस्पताल में उपचार के बाद अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक को सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया है। 2 साल से ठेके पर काम कर रहा जानकारी के अनुसार- लक्ष्मण मईड़ा पुत्र गांगजी पिछले दो वर्षों से नावटापरा देवगढ़ जीएसएस पर संविदा कर्मी के रूप में कार्य कर रहा है। मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुए इस अचानक हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।