​बांसवाड़ा जिले मेंजल संकट से निपटने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले में पेयजल की वर्तमान उपलब्धता और आगामी आवश्यकताओं पर चर्चा किया गया। ​बैठक के दौरान जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने कहा- इस साल औसत से कम बारिश दर्ज की गई है, जिसके चलते आगामी समय में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी अधिकारी विभिन्न जल स्रोतों में उपलब्ध पानी का सटीक आकलन करें। जिन क्षेत्रों में पानी कम होने की संभावना है, वहां तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक जल स्रोतों को चिह्नित किया जाए ताकि ऐन वक्त पर आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। इन मुद्दों पर दिए निर्देश ​ब्लॉकवार समीक्षा और अधिकारी रहे मौजूद ​जिला कलक्टर ने एक-एक कर सभी ब्लॉकों में पेयजल की आवश्यकता और उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट लेते हुए आगामी मांग का समुचित आकलन करने के निर्देश दिए। ​बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बरोलिया, उपखंड अधिकारी भागचंद रेंगर, तहसीलदार सुंदरलाल मीणा, बीडीओ मनोज दोसी सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHED), कृषि, जल संसाधन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा, उपखंड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।