बयाना कस्बे में मंगलवार रात भगवान श्रीराम की बारात शोभायात्रा निकाली गई। इस बार शोभायात्रा में महिला शक्ति की खास भागीदारी रही, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र थी। नगर पालिका प्रशासन ने इस आयोजन की व्यवस्था की थी। शहर के ऐतिहासिक उषा मंदिर पर विधायक डॉ. ऋतु बनावत, नगर पालिका अध्यक्ष उषा अग्रवाल और एसडीएम अल्का श्रीवास्तव ने आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। राम बारात शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष पार्षद दिनेश शर्मा भी इस दौरान मौजूद थे। 21 आकर्षक झांकियां शामिल रही शोभायात्रा में मथुरा, अलीगढ़, वृंदावन, हिंडौन और बयाना की 21 आकर्षक झांकियां शामिल थीं। हापुड़, वृंदावन, सूरौठ, हिंडौन और बयाना के सात बैंड दल भी धार्मिक धुनें बजाते हुए चले। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य रास्तों से गुजरी। बयाना और आसपास के इलाकों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सड़कों, चौराहों और मकानों-दुकानों की छतों से इसे देखा। जगह-जगह फूल बरसाकर और जलपान कराकर राम बारात का स्वागत किया गया। ये रहे मौजूद इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष धनेश शर्मा, पार्षद प्रेमशंकर तिवारी, जितेंद्र पटेल, सुमित्रा शर्मा, पेंशनर समाज अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सुरजीत फौजदार, अनिल पाराशर, दीपक गुप्ता, कुलदीप शर्मा, नवल किशोर उपाध्याय, प्रकाश शर्मा, रमन धाकड़, सुनील कटारा सहित पालिका कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कानून का शांति व्यवस्था की दृष्टि से एडिशनल एसपी रामगोपाल बसवाल, डीएसपी देवेंद्र सिंह, कोतवाली सीआई रामगिलास गुर्जर, सदर थाना सीआई अवतार सिंह, गढ़ी बाजना थाना सीआई श्यामलाल मीणा पुलिस सर्किल के थानों के जाब्ते के साथ मौजूद रहे। देर रात रामबारात के वापस उषा मंदिर पहुंचने के साथ आयोजन का समापन हुआ।