राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनावों में ब्यावर विधानसभा अध्यक्ष पद पर पुष्पेन्द्र पाल पंवार चुने गए हैं। उन्होंने 2623 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी शैतान सिंह को 1549 मतों से हराया। शैतान सिंह को 1074 वोट मिले और वे उपाध्यक्ष बने। मनीष सांखला 1033 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पुष्पेन्द्र पाल पंवार एमसीए शिक्षित हैं और इवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं। वे अजमेर देहात युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र पाल पंवार के छोटे भाई हैं। उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। पुष्पेन्द्र पाल के अध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। पूर्व विधायक मानक ढाणी, विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच, कांग्रेस नेता मनोज चौहान, ब्यावर ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।