जिले में 31 जिला परिषद, 7 पंचायत समिति के 159 सदस्यों और सरपंचों के लिए चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही मतगणना के बाद जिला प्रमुख और प्रधान पद के लिए वोटिंग होगी। सरपंच और वार्ड पंच के लिए बेलेट पेपर से मतदान होगा। वहीं जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान ईवीएम मशीन से होगा। दो चरण में होगा मतदान दरअसल, भरतपुर में जिला प्रमुख पद महिला SC है। वहीं 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर 31 जिला परिषद और 7 प्रधान की लॉटरी निकाली गई थी। इसके बाद 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर 252 सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के 8 दिन बाद चुनावी शेड्यूल जारी किया है। भरतपुर में तीसरे और चौथे चरण में चुनाव होगा।