राज्य निर्वाचन विभाग ने पंचायती राज चुनावों के कार्यक्रम में बदलाव किया है। भरतपुर में तीसरे और चौथे चरण में वोटिंग होनी है। धनतेरस के कारण तीसरे चरण के चुनाव की तारीख एक दिन पहले कर दी गई है। पहले तीसरे चरण में 4 नवंबर को वोटिंग होनी थी, लेकिन अब जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 3 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। 4 की जगह 3 नवंबर को होगी वोटिंग तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव होंगे। इसके लिए 19 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन भरे जाएंगे। 23 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 26 अक्टूबर को नाम वापसी की जाएगी। इसके बाद 3 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव का रिजल्ट 20 नवंबर को जारी किया जाएगा। चौथे चरण में कोई बदलाव नहीं धनतेरस को देखते हुए तीसरे चरण के चुनाव की तारीख एक दिन पहले की गई है। वहीं चौथे चरण के चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।