भीलवाड़ा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आज बुधवार को साढ़े 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान शहर के इंडस्ट्री, सिटी फर्स्ट और अन्य फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया - मराठा कॉलोनी, जवाहर नगर नहर के पास, बालाजी की बगीची, हरिजन बस्ती, हनुमान नगर, संस्कृति विहार पांसल रोड, बालाजी अपार्टमेंट, ग्रीनवैली स्कूल के पीछे, रौनक विहार, कंचन देवी कॉलेज के आसपास के क्षेत्र, महेश नगर, जम्बेश्वर नगर, मुखीजा हाउस, रामनगर, हनुमान मंदिर और कांच गोदाम के पास बिजली बंद रहेगी। पुलिस लाइन और आसपास के क्षेत्रों में भी कटौती कल्याण एलुमिनियम, सामुदायिक भवन पुलिस लाइन के पास, वायरलेस, मेस, पुलिस लाइन एरिया, होमगार्ड, संतोषी माता मंदिर, भवानी नर्सरी, संतोष कॉलोनी, खड़ेश्वर मंदिर, गोकुल धाम सोसायटी, अनुकंपा अपार्टमेंट, जवाहर नगर, लेबर कॉलोनी, प्रताप नगर पुलिस चौकी, लेबर कॉलोनी स्कूल, सब्जी मंडी, घोसी मोहल्ला, वाटर वर्क्स के सामने का क्षेत्र एवं इंडस्ट्री फीडर से संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी। आजादनगर और कॉलेज क्षेत्र में भी प्रभावित रहेगी सप्लाई आजादनगर ए, बी, सी सेक्टर, एलआईसी ऑफिस, एमएलवी कॉलेज व स्टाफ कॉलोनी, पांसल चौराहा, एकता कॉलोनी, कुम्भा सर्किल, कुम्भा छात्रावास के पीछे, बैरवा बस्ती, मोखमपुरा, जीएसटी भवन एवं सिटी फर्स्ट फीडर से संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।