भिवाड़ी फेज तृतीय पुलिस ने अवैध यूरिया से भरा एक मिनी ट्रक पकड़ा है। सूचना मिलने पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। ट्रक में बिना मार्का वाले संदिग्ध नीम कोटेड यूरिया के 300 बैग मिले, जिनकी कुल मात्रा 13.18 मीट्रिक टन थी। कृषि विभाग की टीम में सहायक निदेशक विश्राम मीणा, कृषि अधिकारी अंकित कुमार, विष्णु चौधरी और पूरण यादव शामिल थे। जांच के दौरान पता चला कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया था और यूरिया से जुड़े कोई दस्तावेज भी नहीं मिले। इसके बाद, कृषि विभाग ने संदिग्ध यूरिया के नमूने लिए और उसे जब्त कर लिया। 300 बैग यूरिया को ग्राम सेवा सहकारी समिति ततारपुर को सौंपा गया, जबकि मिनी ट्रक को थानाधिकारी विक्रम सिंह को सुपुर्द किया गया। कृषि विभाग ने वाहन मालिक जयपाल निवासी धारूहेड़ा, रेवाड़ी, हरियाणा) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।