बाड़मेर | अग्रसेन जयंती समारोह के तहत गुरुवार को रिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्षता मंजू सर्राफ, सचिव मंजू सिंघल, कोषाध्यक्ष पुनीता बंसल, सहसचिव मुन्नी सिंघल मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बालक, बालिकाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में तीन वर्ग बनाए गए पहला वर्ग कक्षा 5 से 8 तक में युग बंसल, दूसरा वर्ग कक्षा 9 से 12 में अनुष्का गुप्ता, तीसरा वर्ग कक्षा 12 से ऊपर की बालिकाएं एवं महिलाओं के वर्ग में अनिता बिंदल व मंजू सर्राफ विजेता रहे। कार्यक्रम की संयोजक पूनम सिंघल, नीता गोयल, गुड्डी गोयल एवं अनीता सिंघल रही। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।