अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने बाड़ी निवासी योगेश मित्तल (भख्तूपुरा वाले) को धौलपुर जिले का युवा जिलाध्यक्ष बनाया है। इस जिम्मेदारी के बाद अग्रवाल समाज के लोगों और युवाओं ने उन्हें बधाई दी। युवा जिलाध्यक्ष के तौर पर योगेश मित्तल जिले में युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे। वे सामाजिक कामों को बढ़ाने और समाज के हित में काम करेंगे। योगेश लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी और सेवा कार्यों में रुचि को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह पद सौंपा है। योगेश मित्तल ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि समाजसेवा का अवसर मानते हैं। उनकी प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ना और उन्हें समाजसेवा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल समेत राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग और अन्य पदाधिकारियों का आभार जताया।