डीडवाना-कुचामन के मीठड़ी रोड स्थित 7 डेज स्मार्ट एकेडमी सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का चकबॉल खेल में राष्ट्रीय टीम के लिए चयन हुआ है। इससे स्कूल और जिले का नाम रोशन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 9 के कृष चौधरी पुत्र कैलाश चौधरी, कक्षा 11 आर्ट्स के संदीप यादव पुत्र लिछमण राम, कक्षा 11 साइंस के पूरब पुत्र राजेंद्र और कक्षा 11 साइंस के ओजस्विन पुत्र कैलाश शामिल हैं। ये चारों विद्यार्थी 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुवाहाटी, असम रवाना होंगे। वे 8 से 10 अक्टूबर तक होने वाली राष्ट्रीय स्तर की चकबॉल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में स्कूल के चकबॉल कोच अक्षय कुमार तंवर ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत से छात्रों को तैयार किया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर लकी गौर ने विद्यार्थियों के चयन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल का मकसद छात्रों का पूरा विकास करना और उन्हें आगे बढ़ने के मौके देना है।