संस्कृत भारती का जनपद सम्मेलन डीडवाना में आयोजित हुआ। इसमें संगठन के पुनर्गठन और संस्कृत को आम लोगों की भाषा बनाने पर चर्चा की गई। यह सम्मेलन प्रांत अध्यक्ष राजगोपाल गट्टानी और प्रांत संपर्क प्रमुख महेश कुमार दाधीच की मौजूदगी में हुआ। नागौर विभाग के संयोजक हरीकिशोर सोनी ने बताया कि बैठक में नगर और जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर बात हुई। साथ ही संस्कृत के प्रचार-प्रसार और ज्यादा लोगों को इससे जोड़ने की कार्ययोजना पर भी विचार किया गया। परिषद अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने संगठन चलाने के लिए सुझाव दिए। जिला संघचालक रामअवतार सराफ ने संस्कृत के महत्व को बताया। प्रांत संपर्क प्रमुख महेश कुमार दाधीच ने संस्कृत के व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत पर जोर दिया। प्रांत अध्यक्ष राजगोपाल गट्टानी ने संगठन को मजबूत बनाने और प्रभावी कार्यकारिणी बनाने का मार्गदर्शन दिया। सम्मेलन में जिला संयोजक पवन रामावत समेत कई संस्कृत प्रेमी मौजूद रहे।