डीडवाना पुलिस ने चाकूबाजी कर हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को आशिया बानो ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बच्चों की बात को लेकर उनके देवर मोहम्मद रमजान और अब्बु हसन के बीच पुरानी कहासुनी थी। इसी रंजिश में अब्बु हसन ने मोहम्मद रमजान पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की गंभीरता देख पुलिस ने तुरंत टीम बनाई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी अब्बु हसन (30) को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में उसकी बताई जगह से वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद कर जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।