श्रीगंगानगर में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में डूंगरपुर की जैनी मेहता ने 56 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। इस जीत के साथ उनका चयन अब नेशनल प्रतियोगिता के लिए हो गया है। जैनी मेहता कई सालों से राजस्थान कराटे चैंपियनशिप में डूंगरपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था। लगातार अभ्यास और अच्छे प्रदर्शन के दम पर इस बार उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और खेलप्रेमियों ने बधाई दी है। अब जैनी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।