डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में रामगढ़ मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। कार और बाइक की टक्कर में युवक का दोस्त राहुल और एक युवती घायल हुए हैं। मृतक 22 वर्षीय विकेश रोत निवासी भण्डारिया था। वह राहुल और 1 युवती के साथ बाइक पर गड़ा सियालिया जा रहा था, तभी धाणी ढूंढा गांव के पास एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों घायल हो गए और कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दोवड़ा थाना पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विकेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल राहुल को परिजन उदयपुर ले गए। युवती का इलाज डूंगरपुर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।