1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को जांगिड़ पंचायत भवन में सम्मान समारोह हुआ। यहां बुजुर्गों को दुपट्टा, शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान बनाए रखने की बात कही। कहा कि बुजुर्गों का जीवन वर्तमान पीढ़ी के लिए पाठशाला है। उनके जीवन का संघर्ष, धैर्य, सहनशीलता, दायित्वभाव से सीख लेनी चाहिए। समारोह में जांगिड़ पंचायत अध्यक्ष मदनलाल धीर, सचिव अरविंद जांगिड़, उपाध्यक्ष भंवरलाल, राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मेवाराम जांगिड़, हरिशंकर ओढ़ाना, मगराज कुलरिया, प्रभुदयाल जांगिड़, देवलाल बांभनीया, रामचंद्र पड़मा सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।