स्थानीय कस्बे में ऊपरला बाजार में स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर रविवार को ध्वजा चढ़ाई का कार्यक्रम आयोजित किया। इसको लेकर मन्दिर पर ध्वजारोहण करने के लिए भक्त परिवार सत्यनारायण सिसोदिया, विजेश सोनी,प्रकाश मेवाड़ा गाजेबाजे के साथ ध्वजा लेकर मन्दिर पहुंचे, जहां बाबा रामदेव की पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चार के बीच मन्दिर पर ध्वजारोहण िकया। इस दौरान प्रकाश मेवाड़ा, घनश्याम छीपा, पुरुषोत्तम वैष्णव, गजेन्द्र वैष्णव, हेमंत सोंगर, मांगीलाल सावलेशा, जगदीश सैन, हनुमान दास सहित ग्रामीण उपस्थित थे।