हनुमानगढ़ की बरकत कॉलोनी, वार्ड 45 में मारपीट और पथराव की दो घटनाओं को लेकर शनिवार को लोग टाउन थाने पहुंचे। दीपक पासवान और शंभू दास ने अलग-अलग शिकायतें देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। वार्ड 45 के लोगों ने भी घटनाओं पर रोष जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भांजे को पीटने का आरोप, बीच-बचाव में पिता-भाई भी घायल दीपक पासवान ने शिकायत में बताया कि 2 अक्टूबर की रात उनके भांजे विवेक के साथ सोहेल, गोपाल, अजीत, निखिल, कुंदन, श्रवण, नीतीश समेत अन्य लोगों ने मारपीट की। विवेक के पिता बसीट और भाई अभिषेक बीच-बचाव करने आए तो आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। घर पर ईंटें फेंकीं, तीनों अस्पताल में भर्ती दीपक के अनुसार, आरोपियों ने घर पर ईंटें भी फेंकीं, जिससे विवेक, बसीट और अभिषेक घायल हो गए। तीनों को श्रीगंगानगर के जनसेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने और दोबारा पथराव किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। दूसरी शिकायत में गाली-गलौज और ईंट मारने का आरोप शंभू दास ने शिकायत में बताया कि उसी रात निलंबर दास और उनके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि निलंबर दास ने उन पर ईंट फेंकी, जिससे उन्हें चोट आई। इस दौरान उनकी पत्नी ने बीच-बचाव किया। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग दोनों शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मामले दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, वार्ड 45 के लोगों ने भी थाने पहुंचकर घटनाओं को लेकर रोष जताया और पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।