भास्कर न्यूज | बाड़मेर ग्रामीण विकास विज्ञान समिति ग्राविस के उपकेंद्र बाड़मेर के जरिए संचालित परियोजना के तहत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम ग्राम रामदेरिया में हुआ। ग्राविस उपकेंद्र से खेमाराम, भवानीशंकर, राजी मौजूद रहे। 50 से ज्यादा बुजुर्ग महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। शुरुआत में हुकमाराम ने ग्राविस के 44 साल के काम और कार्य क्षेत्र की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राविस जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, सतत और जैविक खेती, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर वर्षों से काम कर रही है। इससे सभी वर्गों की महिलाएं और पुरुष लाभान्वित हुए हैं। परियोजना समन्वयक रोहित कुमार ने बुजुर्ग महिला और पुरुषों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सरकार की बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर बात की। चिरंजीवी कार्ड, आयुष मन भारत कार्ड, महिलाओं के लिए विधवा पेंशन का जिक्र किया। अंत में भवानी शंकर ने परियोजना के काम पर जानकारी दी। उन्होंने जल संरक्षण, परम्परागत खेती, स्वास्थ्य और पोषण पर चर्चा की। कार्यक्रम में नोजी देवी, गज्जी देवी, कमला, मीरा, करनाराम, रेखाराम, भवानीसिंह, पूनमराम, मोतीलाल, नारायणराम, दुर्गा राम सहित अन्य बुजुर्ग महिला व पुरुष मौजूद रहे।